best news portal development company in india

समाज की समृद्धि हमारा कर्त्तव्य – कर्तव्य फाउंडेशन

SHARE:

                                                           “समाज की समृद्धि हमारा कर्त्तव्य” कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम
रतलाम की अग्रणी सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा संचालित “मिशन घर की लक्ष्मी 6.0” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर 2025, रविवार को बरबड़ रोड स्थित हीरा पैलेस, रतलाम में संपन्न हुआ।
इस अभियान के तहत संस्था ने रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं आसपास के गाँवों को मिलाकर कुल 20,000 जोड़ी कपड़ों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को किया। यह सेवा कार्य समाज के सहयोग और सहभागिता से संभव हुआ।
शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं नगरजनों ने स्वेच्छा से नए एवं पुराने पहनने योग्य कपड़े संस्था को दान कर अपना अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम में रतलाम के अनेक प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रतलाम कलेक्टर श्रीमती  मिशा सिंह, मंडल रेल प्रबंधक (पश्चिम रेलवे) श्री अश्वनी कुमार, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह जी एवं पदाधिकारीगण, समाजसेवी श्री गोविंद काकानी, रतलाम जिला प्रॉपर्टी एसोसिएशन से श्री राकेश पिपाड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रवि जैन, समाजसेवी एवं सराफा व्यापारी श्री विनोद मूणत, स्रजन इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री अनिल झालानी, IPCA कंपनी के उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी सियाल, जनअभियान परिषद से श्री रत्नेश विजयवर्गीय, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से श्री विनोद बाफना, अलकापुरी थाना प्रभारी मैडम, रतलाम डीज़ल शेड प्रभारी (सीनियर DME), श्री निर्मल कटारिया, श्रीमती अनीता कटारिया, श्री श्रीकांत डोसी, रोटरी क्लब से श्री रितेश जी जैन, श्री प्रद्युम्न जी मजावदीया आदि विशिष्ट जन सम्मिलित हुए।
सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया तथा समाज में सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा सभी आमंत्रित मान्यवर अतिथियों को सम्मानस्वरूप पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
संस्था ने संग्रहण स्थल उपलब्ध कराने हेतु मित्तल ट्रेडर्स का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया तथा वितरण स्थल उपलब्ध कराने हेतु हीरा पैलेस के श्री हीरालाल जी बलसोरा का भी विशेष आभार व्यक्त किया। इन दोनों संस्थानों के सहयोग से यह अभियान और अधिक सफल एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सका।
कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति सम्मान, सहयोग और खुशियों से वंचित न रहे।

Leave a Comment