best news portal development company in india

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का सम्मेलन होगा

SHARE:

 भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ सम्मेलन की शुरूआत मंगलवार से होने जा रही है। 17 अक्टूबर को पहला सम्मेलन भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रातः 11ः30 बजे से रंगोली सभागार में रखा गया है। इसमें भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकांत डोसी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं के मध्य कार्य विभाजन कर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मोर्चा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment