best news portal development company in india

मिलावट की शिकायत पर दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थो के नमूने लिए

SHARE:

दूध में मिलावट की शिकायत पर दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थो के नमूने लिए

 कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा  मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा दूध में मिलावट की शिकायत पर आलोट में स्थित विभिन्न डेरियों का आकास्मिक  निरीक्षण किया् दुध एवम दुध से बने खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए।

आलोट में विट्ठल मंदिर चौराहा स्थित पाटीदार दूध डेयरी से मिक्स दूध एवं् घी के नमूने लिए, स्टेशन रोड स्थित गुजराती डेयरी से दही का नमूना लिया और जय श्री कृष्णा दूध डेयरी से दूध एवम् घी के नमूने लिए तथा ताल में मेन रोड़ स्थित राठौर मिल्क डेयरी से घी का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Comment