best news portal development company in india

प्रेमसिंह गामड़ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

SHARE:

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद भोपाल द्वारा युवा नेता भाई प्रेमसिंह गामड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय उमंग सिंघाड़ा के नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई।
प्रदेश सचिव  विनोद भाई ईरपाचे सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रेमसिंह गामड़ को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में कांशीराम भुरिया (जिला अध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद रतलाम), रमेश डिंडोर (सरपंच), केलाश मुनीया (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बाजना), राकेश सोलेकी (पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत रतलाम), चुनीलाल मुनीया (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बाजना), आलुभाई भाबर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पारश गामड़ (सरपंच, बम्बोरी), हिरालाल परमार (पूर्व सरपंच), शंकरलाल मालवीय (पूर्व सरपंच, सेजावता), तथा भेरुलाल निनामा (पूर्व सरपंच, कोंदर निनामा) सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी ने प्रेमसिंह गामड़ को बधाई देते हुए परिषद के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment