best news portal development company in india

निर्वाचन 2024 नगदी तथा अन्य वस्तुओं की जब्ती तथा छोड़ने के लिए कमेटी गठित

SHARE:

 लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नगदी तथा अन्य वस्तुओं की जब्ती तथा इन्हें छोडे़ जाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया अंतर्गत रतलाम  जिला ग्रीवेंस कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी गठन के संशोधित आदेश के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शृंगार श्रीवास्तव कमेटी के नोडल अधिकारी होंगे। इसके संयोजक भू प्रबंधन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई होंगे। सदस्यों में जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य तथा जिला पंचायत की लेखा अधिकारी श्रीमती प्रीति डेहरिया शामिल है। समिति का लिपिकीय कार्य जिला पंचायत के लेखापाल श्री नरेंद्र पंढारकर करेंगे।

Leave a Comment